VDO सिलेबस इन हिंदी 2025: नमस्ते दोस्तों, आज हम चर्चा करने वाले हैं उत्तर प्रदेश राज्य के राज्य कर्मचारी चयन आयोग यानी यूपीएसएसएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा के सिलेबस के बारे में हैं। हम जिस परीक्षा की बात कर रहे हैं, वह है उत्तर प्रदेश के ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के लिए ली जाने वाली यूपीएसएसएससी वीडीओ परीक्षा हैं। इस लेख में हम आपको यूपीएसएसएससी वीडीओ परीक्षा के VDO Syllabus इन हिंदी के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे।
ग्राम विकास अधिकारी, जिसे VDO (Village Development Officer) कहा जाता है, एक प्रशासनिक पद है जो ग्राम पंचायतों के विकास से संबंधित होता है। इसमें सड़कों और नालियों के निर्माण, स्वच्छता कार्यक्रमों, बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था, और सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन जो ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े होते हैं, ये सभी कार्य ग्राम विकास अधिकारी के दायरे में आते हैं। इसके अलावा, VDO या ग्राम विकास अधिकारी को योजनाओं की प्रगति का रिकॉर्ड रखना और रिपोर्ट तैयार करना भी उनकी जिम्मेदारी होती है।
UP VDO Syllabus in Hindi 2025
UPSSSC VDO परीक्षा का Syllabus मुख्यतः 3 अलग अलग खंडो में बांटा हुआ है: सामान्य ज्ञान, सामान्य बुद्धिमत्ता, और हिंदी ज्ञान व लेखन क्षमता। यदि हम UP VDO Syllabus के पहले भाग की बात करें, तो इसमें भारत और उत्तर प्रदेश का इतिहास, भूगोल, राजनीति, संस्कृति, सामान्य विज्ञान, और समसामयिक घटनाओं से जुड़े सामान्य ज्ञान के प्रश्न होते हैं। दूसरे भाग में सामान्य बुद्धिमत्ता से संबंधित प्रश्न होते हैं, जैसे तर्कशक्ति, गणितीय तर्क और कोडिंग-डिकोडिंग। और तीसरे भाग में हिंदी व्याकरण, गद्यांश-पद्यांश, मुहावरे-लोकोक्तियां आदि के प्रश्न होते हैं।

UP VDO Exam Pattern
UP VDO Exam Pattern in Hindi | |
---|---|
Number of Total Questions in Paper | 150 |
Total marks of Paper | 300 |
Each marks of every questions | 2 |
Negative marking for wrong attempts | 0.25 |
Nature of Paper | Multiple Choice Questions |
Time Limit | 2 Hours |
UP VDO Paper Pattern
UP VDO Paper Pattern in Hindi | |||
---|---|---|---|
Paper Name | Questions | Marks | Details |
सामान्य ज्ञान | 50 | 100 | भारतीय इतिहास, भूगोल, राजनीति। |
उत्तर प्रदेश का इतिहास और संस्कृति। | |||
संविधान, अर्थव्यवस्था, सामान्य विज्ञान और पर्यावरण, समसामयिक घटनाएं। | |||
सामान्य बुद्धिमत्ता | 50 | 100 | तर्कशक्ति, गणितीय तर्क, कोडिंग-डिकोडिंग, पजल। |
वर्ड और नंबर सीरीज, ग्राफ और डायग्राम विश्लेषण। | |||
हिंदी ज्ञान व लेखन क्षमता | 50 | 100 | हिंदी व्याकरण (संधि, समास, विलोम-पर्याय), गद्यांश-पद्यांश। |
निबंध और पत्र लेखन, मुहावरे और लोकोक्तियां। |
VDO सामान्य ज्ञान सिलेबस इन हिंदी
VDO Syllabus in Hindi | |
---|---|
Subjects | Details |
भारतीय इतिहास | प्राचीन, मध्यकालीन, और आधुनिक इतिहास। |
प्रमुख साम्राज्य और उनकी विशेषताएं। | |
स्वतंत्रता संग्राम और समाज सुधार आंदोलन। | |
भारतीय भूगोल | भौगोलिक संरचना और नदियां। |
जलवायु, कृषि, और खनिज संसाधन। | |
प्राकृतिक विभाजन और पर्यावरणीय विशेषताएं। | |
भारतीय संविधान और राजनीति | मौलिक अधिकार और कर्तव्य। |
नीति निर्देशक तत्व। | |
संसद, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, और राज्यपाल। | |
पंचायती राज प्रणाली। | |
उत्तर प्रदेश से संबंधित विषय | उत्तर प्रदेश का इतिहास और संस्कृति। |
प्रमुख त्योहार, नृत्य, और स्थापत्य कला। | |
ऐतिहासिक स्थल और महत्वपूर्ण व्यक्तित्व। | |
राज्य सरकार की योजनाएं और नीतियां। | |
अर्थव्यवस्था | भारत की अर्थव्यवस्था और आर्थिक नीतियां। |
बजट, जीडीपी, और आर्थिक सुधार। | |
प्रमुख सरकारी योजनाएं। | |
सामान्य विज्ञान और पर्यावरण | भौतिकी, रसायन, और जीवविज्ञान के बुनियादी सिद्धांत। |
जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण। | |
जलवायु परिवर्तन और उसके प्रभाव। | |
समसामयिक घटनाएं | राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाएं। |
सरकारी योजनाएं और नीतियां। | |
पुरस्कार, खेल, और महत्वपूर्ण व्यक्तित्व। |
VDO सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति सिलेबस इन हिंदी
UP VDO Syllabus in Hindi | |
---|---|
Subjects | Details |
तार्किक और विश्लेषणात्मक तर्क | सिलोगिज्म (Syllogism)। |
रक्त संबंध (Blood Relations)। | |
दिशा और दूरी (Direction and Distance)। | |
कथन और निष्कर्ष (Statement and Conclusion)। | |
कथन और तर्क (Statement and Argument)। | |
कोडिंग डिकोडिंग | अक्षर आधारित कोडिंग। |
संख्या आधारित कोडिंग। | |
सांकेतिक भाषा और प्रतीकों का विश्लेषण। | |
पजल | क्रम और व्यवस्था (Seating Arrangement)। |
वेन आरेख (Venn Diagram)। | |
वर्गीकरण (Classification Problems)। | |
शृंखला पूर्ण करना (Completing the Series)। | |
नंबर और वर्ड सीरीज़ | अंकगणितीय और ज्यामितीय सीरीज़। |
शब्दों और अक्षरों की शृंखला। | |
गुम संख्या या शब्द को ढूंढना। | |
डेटा इंटरप्रिटेशन और विश्लेषण | बार ग्राफ (Bar Graph), पाई चार्ट (Pie Chart)। |
टेबल डेटा का विश्लेषण, रेखा आरेख (Line Graph)। | |
अन्य महत्वपूर्ण विषय | समय और कार्य पर आधारित समस्याएं। |
कैलेंडर और घड़ी संबंधी प्रश्न। | |
क्रम और रैंकिंग (Order and Ranking)। |

VDO हिंदी ज्ञान और लेखन योग्यता सिलेबस इन हिंदी
UP VDO Syllabus in Hindi | |
---|---|
Subjects | Details |
हिंदी व्याकरण | संधि (Sandhi), समास (Samas)। |
विलोम शब्द (Antonyms)। | |
पर्यायवाची शब्द (Synonyms)। | |
तत्सम और तद्भव शब्द, वाक्य सुधार। | |
लिंग, वचन, और कारक। | |
शब्द और वाक्य | मुहावरे और लोकोक्तियां। |
वाक्य रचना और त्रुटि सुधार। | |
रिक्त स्थान की पूर्ति। | |
शब्द निर्माण और उपयोग। | |
गद्यांश और पद्यांश | गद्यांश आधारित प्रश्न, पद्यांश का विश्लेषण। |
अर्थ निकालने और उत्तर देने की क्षमता। | |
निबंध लेखन | सामयिक विषयों पर निबंध। |
संरचना, भाषा और विषय पर पकड़ का परीक्षण। | |
पत्र लेखन | औपचारिक और अनौपचारिक पत्र। |
UP VDO Syllabus in Hindi PDF
UPSSSC VDO (ग्राम विकास अधिकारी) परीक्षा के लिए Syllabus का महत्व अत्यधिक है क्योंकि यह उम्मीदवारों को तैयारी का स्पष्ट मार्गदर्शन और सही दिशा प्रदान करता है। VDO Syllabus परीक्षा के प्रत्येक खंड में शामिल विषयों की रूपरेखा प्रस्तुत करता है, जिससे उम्मीदवार जान पाते हैं कि किन विषयों पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए। एक अच्छी तरह से संरचित UPSSSC VDO Syllabus उम्मीदवार को समय बचाने और अध्ययन को कुशल बनाने में मदद करता है।
यह उन्हें उन विषयों पर ध्यान केंद्रित करने का मौका देता है, जो परीक्षा में अधिक महत्व रखते हैं, और अनावश्यक विषयों से बचाता है। इसके अलावा, UPSSSC VDO Syllabus यह सुनिश्चित करता है कि उम्मीदवार परीक्षा के प्रत्येक खंड के लिए समान रूप से तैयार रहें, जिससे उन्हें संतुलित स्कोर प्राप्त करने में मदद मिलती है। आप यहां से UP VDO Syllabus in Hindi PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
Frequently Asked Questions (FAQ)
VDO का पूरा नाम क्या है?
ग्राम विकास अधिकारी (Village Development Officer)।
VDO का मुख्य कार्य क्या है?
ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की योजना और क्रियान्वयन को संभालना।
VDO परीक्षा का आयोजन कौन करता है?
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)।
VDO परीक्षा के लिए योग्यता क्या है?
न्यूनतम शैक्षिक योग्यता: 12वीं पास, आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष
VDO परीक्षा के लिए तैयारी कैसे करें?
UPSSSC VDO Syllabus को अच्छे से समझें।
परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें?
UPSSSC की वेबसाइट (upsssc.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होता है।
परीक्षा की भाषा क्या होती है?
प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होता है।
परीक्षा के लिए क्या नेगेटिव मार्किंग है?
हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाते हैं।
VDO परीक्षा के लिए कितनी बार आवेदन कर सकते हैं?
उम्मीदवार आयु सीमा के भीतर जितनी बार चाहें आवेदन कर सकते हैं।
UP VDO की सैलरी क्या है?
VDO की सैलरी ₹25,500 से ₹81,100 (लेवल-5) होती है, जिसमें भत्ते भी शामिल हैं।
परीक्षा कब आयोजित की जाती है?
UPSSSC VDO परीक्षा की तिथियां आयोग द्वारा अधिसूचित की जाती हैं।
क्या परीक्षा में कैलकुलेटर की अनुमति है?
नहीं, परीक्षा के दौरान कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग नहीं किया जा सकता।
क्या VDO परीक्षा में रिजर्वेशन लागू होता है?
हाँ, सरकारी नियमों के अनुसार VDO परीक्षा में रिजर्वेशन लागू होता है|
- SSC CGL Syllabus | यहाँ से एसएससी सीजीएल सिलेबस डाउनलोड करें
- SSC CHSL Syllabus | ऐसे करें एसएससी सीएचएसएल सिलेबस डाउनलोड
- भारतीय संविधान भाग XVII: राजभाषा